ब्रह्मलीन नरहरिदास शास्त्री महाराज की पंचम पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भव्य भंडारे का आयोजन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या के शास्त्रीनगर स्थित कौशल किशोर भवन में आज परम पूज्य गोलोकवासी म. नरहरिदास शास्त्री महाराज की पांचवीं पुण्य तिथि अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में अयोध्या के प्रतिष्ठित साधु-संतों और गृहस्थों ने भारी संख्या में सम्मिलित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। धार्मिक अनुष्ठानों से गूंजा परिसर महाराज जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। उपस्थित भक्तों ने महाराज जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के आयोजक म. प्रशान्त दास महाराज ने बताया कि गुरुदेव का जीवन मानवता और धर्म की सेवा के लिए समर्पित था, और उन्हीं की स्मृति में प्रतिवर्ष इस आयोजन की परंपरा निभाई जा रही है।
विशिष्ट संतों की गरिमामयी उपस्थित भंडारे में अयोध्या धाम के विभिन्न अखाड़ों और मंदिरों के विशिष्ट साधु-संतों ने शिरकत की। संतों ने महाराज जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें धर्म का ध्वजवाहक बताया। साधु-संतों के साथ-साथ बड़ी संख्या में गृहस्थ श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया। पूरा परिसर ‘जय सीताराम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा। भक्तों ने ग्रहण किया भोजन प्रसाद दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद पाया। कार्यक्रम की व्यवस्था में महाराज जी के समस्त शिष्यगणों और भक्तगणों का विशेष सहयोग रहा। व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए स्वयं सेवक मुस्तैद दिखे।