महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।रानोपाली स्थित उदासीन आश्रम में आयोजित गुरु पर्व महोत्सव के समापन समारोह और श्री नारायण संस्कृत विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस गरिमामयी कार्यक्रम में अयोध्या की जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने रक्षा मंत्री का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित समेत भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त हुआ और रक्षा मंत्री ने विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण करते हुए शिक्षा और संस्कृति के प्रसार पर जोर दिया।