कांग्रेस ने निकाला वोट बचाओं देश बचाओं मार्च

कांग्रेस ने निकाला वोट बचाओं देश बचाओं मार्च

 

बस्ती मे गूंजा वोट चोर गद्दी छोड़़ का नारा

 

पैदल मार्च कर कांग्रेस ने किया ज्ञानेश कुमार के बर्खास्तगी की मांग

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर लोकतंत्र बचाओं सप्ताह कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी ने वोट बचाओं देश बचाओं मार्च का आयोजन किया। पार्टी दफ्तर से सैकड़ों कांग्रेसी सरकार और चुनाव आयोग के विरोध मे नारेबाजी करते हुये पैदल मार्च कर बीडीए परिसर स्थित बापू की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे। यहां संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ व राष्ट्रगान कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

विश्वनाथ चौधरी ने कहा संविधान विरोधी ताकतों ने लोकंतत्र को बेहद कमजोर कर दिया है। संवैधानिक संस्थायें सत्ता की गुलाम बनकर रह गई हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू ने कहा जेन जी से लेकर सारे विपक्षी दल संविधान बंचाने के लिये सड़कों पर उतरे हैं लेकिन सरकार घमंड और अहंकार मे चूर है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले, जिस पार्टी ने देश की आजादी के लिये संघर्ष किया वह संविधान और लोकतंत्र की अनदेखी बर्दाश्त नही करेगी। पार्टी कार्यकर्ता कुरबानी देने को तैयार हैं। जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, डा. आलोक रंजन, डा. वाहिद अली ने कहा जिस दल का देश की आजादी मे कोई योगदान नही है वह संविधान और लोकतंत्र का महत्व क्या जाने। कांग्रेस पार्टी हर कीमत पर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेगी। कार्यक्रम मे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बर्खास्तगी की मांग की गई।

 

वोट बचाओं देश बचाओं मार्च कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से शौकत अली नन्हू, मो. रफीक खां, अनिल कुमार भारती, अलीम अख्तर, राहुल चौधरी, दीपेन्द्र सिंह, सर्वेश शुक्ला, नर्वदेश्वर शुक्ला, कर्नल एके सिंह, कौशल कुमार त्रिपाठी, श्रीमती मंजू पाण्डेय, मारूफ अली, जयंत चौधरी, रामभवन शुक्ल, गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, सुनील पाण्डेय, लालजीत पहलवान, इ्रफ्तेखार अहमद, अफजल हुसेन, रामबाबू उर्फ कल्पू, श्रवण पाण्डेय, पिंटू मिश्रा, देवी प्रसाद पाण्डेय, अमरबहादुर सिंह, उमेश दूबे, सलाउद्दीन, मो. अहमद, संजीव त्रिपाठी, आलोक तिवारी, यशराज केके, दिलीप श्रीवास्तव, आनंद निषाद, रामबहादुर सिंह, रामबचन भारती, अतीउल्लह सिद्धीकी, इम्तियाज अहमद, बृजभान कनौजिया, अमर सिंह, अशरफ अली, दुर्गेश चौधरी, मनीष दूबे, मो. शादाब, उमेश उपाध्याय, जमील अहमद, मदनलाल मद्धेशिया, मुकेश साहनी, नवीन कनौजिया, रविन्द्र चौधरी, छोटे खान, दूधनाथ पटेल, शोभित चौधरी, संजय चौधरी, रामप्रीत दुसाद, शेषराम चौधरी, अखिलेश, फजले आलम, संजय कुमार, राजकुमार, जगदीश शर्मा, शुभम गांधी आदि का योगदान रहा।