मुम्बई. नशे के खिलाफ बनाई गई सामाजिक शॉर्ट फिल्म “धुआं एक मीठा जहर” के निर्माता राजेश कुमार कोरील “महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किए गए.
KCF Foundation के अंतर्गत आयोजित “महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड 2026” राजेश कुमार कोरील को ऎक्टर सुरेंद्र पाल, दिलीप सेन, सुनील पाल, सिंगर ऋतु पाठक के हाथों मिला.
राजेश कुमार कोरील की फिल्म धूम्रपान और नशे के दुष्प्रभावों तथा समाज पर इसके घातक परिणामों को उजागर करती है। इस शॉर्ट फिल्म को KCF ‘बॉलीवुड लेजेंड फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026’ में दिखाया गया है, जहाँ इसे सराहना मिली है।
बॉलीवुड के विख्यात निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान ने 6ठे ‘महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2026’ का सफल और शानदार आयोजन गांधी जयंती 2 अक्टूबर 2026 को क्लासिक रहेजा क्लब, अंधेरी पश्चिम मुम्बई में किया। प्रतिष्ठित मेहमानों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी ने महात्मा गांधी को नमन किया।
राजेश कुमार कोरील ने आयोजक डॉ कृष्णा चौहान को इस प्रोग्राम के आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि वह पिछले 6 साल से इस कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से करते आ रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करने के लिए डॉ कृष्णा चौहान इस पुरस्कार समारोह का आयोजन करते हैं। मुझे ये अवॉर्ड मिला इसके लिए पूरी टीम को बधाईयाँ.
कोरील राजेश कुमार
Post Views: 19