प्रतापपुर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन,कृष्ण जन्मोत्सव में झूम उठे श्रोता

प्रतापपुर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन,कृष्ण जन्मोत्सव में झूम उठे श्रोता

बस्ती। चिलमा बाजार ब्लॉक दुबौलिया अंतर्गत प्रतापपुर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा महोत्सव का भव्य आयोजन, ग्राम प्रतापपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भक्तिमय वातावरण रहा। कथा वाचक श्री केशरी नन्दन शुक्ल जी महाराज ने श्रोताओं को श्रीमद् भागवत महापुराण के महत्वपूर्ण प्रसंगों का वर्णन किया।कथावाचक ने भगवान वामन अवतार की कथा विस्तार से सुनाई। उन्होंने बताया कि कैसे भगवान विष्णु ने राजा बलि के अहंकार को समाप्त कर उन्हें पाताल लोक का स्वामी बनाया। इस प्रसंग के माध्यम से आचार्य श्री ने अहंकार त्यागने और भक्ति भाव अपनाने का संदेश दिया।इसके बाद भगवान श्री कृष्ण के जन्म और नंदोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कृष्ण जन्म के उपरांत नंद बाबा के घर मनाए गए उत्सव का चित्रण सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूरा पंडाल ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा, समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।कथा के समापन पर आचार्य श्री ने माता-पिता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म और सच्ची भक्ति का मार्ग बताया। इस अवसर पर जजमान राजेंद्र विश्वकर्मा एवं उनकी पत्नी, श्रीमती कृष्णावती व आयोजक कर्ता राम प्रकाश विश्वकर्मा, रोहित विश्वकर्मा,दीपक विश्वकर्मा,सहयोग कर्ता में अंबिका, सुनील, धर्मेंद्र, विवेक,महेश, संदीप प्रवेश मनजीत, हरिश्चंद्र एवं विश्वकर्मा परिवार व मित्रगण सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।