छात्र-छात्राओं को पुरस्कार,स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर किया सम्मानित
बहराइच। आज दिनांक 25 मार्च 2026को सैनिक किड्स पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव सरस्वती नगर ,मिलन पैलेस, बंजारी मोड़, बहराइच में संपन्न हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि श्री सुभाष त्रिपाठी “सपरिवार”(विधायक पयागपुर), सम्मानित अतिथि श्री उत्कर्ष श्रीवास्तव (प्रबंधक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ,बहराइच),श्री अजय कुमार शर्मा (डी०जी०सी० राजस्व) विशेष अतिथि श्री आनंद किशोर पांडे ( डायरेक्टर स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया), श्री अतुल गौड़ (ए०डी०जी०सी० राजस्व), श्रीमती मंजू यादव (प्रभारी,रोमियो स्क्वाड) ,ब्लॉक एजुकेशन ऑफीसर -नगर क्षेत्र श्रीमती डाली मिश्रा, तिकोनी बाग पुलिस चौकी इंचार्ज श्री अजय सिंह, रोडवेज पुलिस चौकी इंचार्ज श्री रवि यादव आदिउपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधक श्री विजय गौड़ ने सभी विशिष्ट अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2025-26 विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार,स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2025 की हाई स्कूल परीक्षा में सर्वोत्तम अंक पाने वाली छात्राओं समीक्षा गौड़ एवं इरा बाजपेई को टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कक्षा तीन व चार से संयुक्त रूप से सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाली अलवीरा खान-98.97%, कक्षा 5 व कक्षा 6 से गौरी प्रिया सिंह-95.95%तथा कक्षा 7 व कक्षा 8 से शगुफ्ता वसीम 96.50% को टैबलेट स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कक्षा से प्रथम स्थान पाने वाले, सिद्धार्थ वर्मा कक्षा-प्ले ग्रुप, युवान सिंह कक्षा -नर्सरी, अभिनव रंजन कक्षा -एलकेजी, अर्नव विश्वकर्मा कक्षा -यूकेजी, तारिशी शंखधर कक्षा -1, समरीन वसीम कक्षा-2, मोहम्मद अली कक्षा-3,श्रेष्ठा पटेल कक्षा-4,विराज यादव कक्षा-5, मरियम अंसारी कक्षा-6,कौस्तुभमणि शुक्ला कक्षा-7 अनुराग रंजन कक्षा-8 को साइकिल ,स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इसी प्रकार कक्षा-9 में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाली छात्रा वर्णिका शुक्ला कक्षा 11 से सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं स्मृति श्रीवास्तव (साइंस ग्रुप) एवं आईतल नबा अली अंसारी (कॉमर्स ग्रुप) को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार प्रत्येक कक्षा से सर्वोच्च 10 स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी उपहार स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती असमी अतीक(प्रिंसिपल प्रशासन), श्रीमती रीना कश्यप (प्रिंसिपल शिक्षा) श्रीमती रितु गौड़
(विद्यालय समन्वयक), श्री अंशु गौड़ (कार्यालय प्रभारी) एवं समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियोको प्रबंधक श्री विजय गौड़ द्वारा उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती असमी अतीक सभी विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।