जनसत्ता दल के कार्यकर्ता के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किए राजा भैया

जनसत्ता दल के कार्यकर्ता के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किए राजा भैया।

बाबागंज, क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पुरमयी सुल्तानपुर गांव निवासी डाक्टर कमलेश बहादुर सिंह उम्र 75 वर्ष का 19 मार्च को आकस्मिक निधन हो गया था।

मौत की घटना की जानकारी सुनकर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया बृहस्पतिवार को मृतक के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया मृतक के तीन पुत्र अरुण प्रताप सिंह अनुज उर्फ श्याम सिंह, आशीष सिंह उर्फ राम को गले लगा कर दुख की इस घड़ी में साहस प्रदान करती हुई कहा कि डॉक्टर साहब ताउम्र जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को अपना सहयोग दिए थे दुःख की इस घड़ी में पार्टी सदैव परिवार के साथ हैं। इस दौरान बाबागंज विधायक विनोद सरोज, डाक्टर कैलाश नाथ ओझा, कुलदीप पटेल, कुंजबिहारी सिंह, बच्चा सिंह, प्रभाकर सिंह,सौरभ मिश्रा,अमर कुमार तिवारी, डब्लू तिवारी सहित तमाम संभ्रांत व्यक्ति क्षेत्र से उपस्थित रहे।