रेंजर्स प्रशिक्षण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण -प्रो० सुनीता तिवारी

रेंजर्स प्रशिक्षण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण -प्रो० सुनीता तिवारी

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज)  महिला पी जी कॉलेज बस्ती में आज रेंजर्स के त्रि दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० सुनीता तिवारी के द्वारा ध्वजारोहण करने के साथ किया गया साथ ही प्रार्थना और झंडा गीत गाया गया।
तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया,साथ ही सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत नैंसी शालू प्रीति के द्वारा प्रस्तुत किया गया|
रेंजर्स प्रशिक्षक श्रीमती जया के द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्या को स्कार्फ वागेल पहना कर सम्मानित किया गया|
कार्यक्रम का संचालन रेंजर्स प्रशिक्षक प्रताप शंकर पांडे द्वारा किया गया |
कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में रेंजर्स प्रभारी श्रीमती प्रियंका सिंह ने स्वागत उद्वोधन भाषण दिया ।
रेंजर्स प्रशिक्षक प्रताप शंकर पांडेय एवं श्रीमती जया ने छात्राओं के समक्ष शरीर को स्वस्थ रखने हेतु छ: व्यायाम प्रस्तुत किए |
कार्यक्रम की अगली शृंखला में छात्राओं द्वारा निर्मित शिविर का प्राचार्य प्रो० सुनीता तिवारी द्वारा समस्त शिक्षक गणों के साथ निरीक्षण किया गया जिसमें समस्त छात्राओं ने आपदा के समय कम संसाधन में जीवन यापन करने की शैली के विषय में बताया।
संस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नैंसी चौधरी, आंचल, दर्पण, निशा शालू ने गीत प्रस्तुत किए गए|
रेंजर्स कार्यक्रम के अंतर्गत पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें नामित छात्राएं प्रीति शालू दर्पण आंचल नेहा रूबी रोशनी अनुराधा आदि शामिल रही |
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रेंजर्स से समाज सेवा की भावना उत्पन्न होती है साथ ही व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास ( शारीरिक विकास, मानसिक विकास तथा आध्यात्मिक विकास) होता है |
धन्यवाद ज्ञापन एवं कार्यक्रम का समापन प्रख्यात समाज शास्त्री समाजशास्त्री डॉ0 रघुवर पाण्डेय द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ० सीमा सिंह, डॉ० सुधा त्रिपाठी, डॉ० बीना सिंह, डॉ स्मिता सिंह,डॉ०सुहासिनी सिंह ,डॉ रुचि श्रीवास्तव, डॉ० संतोष यदुवंशी, श्रीमती नेहा परवीन, श्रीमती पूनम यादव, , प्रियंका पांडेय, डॉ कमलेश पांडेय, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव , कु० मोनी पांडेय एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।