29 मार्च को हज़ारों की संख्या में हरियाणा की जाट सरदारी पहुंचेगी मेरठ,जाट एकजुटता का देंगे संदेश

 

महाराजा सूरजमल की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा का होगा अनावरण 29 मार्च को मेरठ में।

थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 25 मार्च : आज कुरुक्षेत्र जाट धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया व हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिरोही ‘जैलदार’ का जाट धर्मशाला में पहुंचने पर जाट धर्मशाला के प्रधान कृष्ण शंयोकद ने स्वागत अभिनंदन किया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद का एक और ऐतिहासिक कार्य जाट समाज के नव-निर्माण में बनेगा मील का पत्थर। अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद द्वारा निर्मित हिंदू हृदय सम्राट, वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल जी की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा का 29 मार्च तो सकौती टांडा, मेरठ, उत्तर प्रदेश में होगा भव्य अनावरण। जाट समाज को सामाजिक जागृति लाने के लिए फिर से कार्य करना होगा इस दौरान जाट समाज के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की और समाज को शिक्षा संस्कार संस्कृति और रोज़गार से जोड़ने का आह्वान किया। जाट समाज सामाजिक और राजनैतिक रूप से बहुत कमजोर हो चुका है। सामाजिक समरसता विघटन के कगार पर है इस लिए सामाजिक संस्थाओं को सामाजिक उत्थान व सामाजिक सरोकार की पहल को आगे बढ़ाना चाहिए। राजनैतिक व्यवस्थाएँ समाज को कमजोर करती हैं। इसलिए समाज को राजनीतिक चतुराइयों से बचकर अपनी शाख़ को ज़िंदा रखना वर्तमान समय में बहुत ज़रूरी हो गया है। अपनी सामाजिक और राजनैतिक पहचान को फिर से मज़बूत करने के लिए मेरठ उत्तर प्रदेश में महाराजा सूरजमल की उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम 29 मार्च को रखा गया है जिसमें देश दुनिया भर से जाट समाज के लोग बड़ी तादाद में मेरठ पहुंच कर जाट समाज की ताकत का एहसास राजनीतिक दलों को कराने का करेंगा और भविष्य में जाट समाज 36 क़ौमों को साथ लेकर फिर से सामाजिक एकता व सामाजिक सौहार्द सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने का निर्णय लेगा। प्रेस वार्ता के माध्यम से हरियाणा की जाट सरदारी को 29 मार्च में मेरठ पहुंचने का निमंत्रण दिया।
अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिरोही ‘जैलदार’ ने बताया कि 29 मार्च को हरियाणा के प्रत्येक ब्लॉक ज़िला स्तर पर निमंत्रण दिया जा चुका है और हज़ारों की तादाद में हरियाणा का जाट मेरठ उत्तर प्रदेश पहुंच कर जाट समाज की एकता को मजबूत करेगा और भविष्य में जो भी रणनीति बनेगी उसपर हरियाणा का जाट समाज कंधे से कंधा मिलाकर पुरी दुनिया के जाटो के मान सम्मान और स्वाभिमान के लिए खड़ा रहेगा।
अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. नवीन नैन ‘भालसी’ ने बताया कि हमने सभी पदाधिकारियों से संवाद कर गाड़ियों और बसों की व्यवस्था कर ली है और 29 मार्च को सुबह मेरठ के लिए हज़ारों की संख्या में जाट मेरठ के लिए कूच करेंगे और जाटों की एकजुटता का संदेश हिंदुस्तान भर में देंगे।
जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान कृष्ण श्योकंद ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद देश दुनिया में जाट समाज के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही हैं हम भी जाट संसद के साथ मिलकर जाट समाज की एकता व अखंडता के लिए साझा प्रयास करेंगे और 29 को जाट धर्मशाला की पुरी टीम महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में पहुँच कर समाज की एकजुटता का परिचय देंगे और भविष्य में जाट समाज के नवनिर्माण के लिये सामाजिक कुरीतियों के ख़ात्मे के लिए प्रयास करेंगे।
प्रेस वार्ता में अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया, जाट धर्मशाला प्रधान कृष्ण श्योकंद, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिरोही ‘जैलदार’ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज चहल, प्रदेश प्रधान महासचिव जयवीर ढांडा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव राजकुमार चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कालीकावणा सरपंच-पाढा, गुरमीत सिंह प्रदेश सचिव, मनजीत भाल प्रदेश महासचिव, कैथल ज़िलाध्यक्ष विक्रम मानस, तेज़ी ढांडा, अशोक राणा सहित अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के पदाधिकारी व समाज बंधु उपस्थित रहे।