गैस एजेंसी संचालकों के साथ एसडीएम नानपारा ने की बैठक

गैस एजेंसी संचालकों के साथ एसडीएम नानपारा ने की बैठक

पारदर्शी एवं समयबद्ध गैस आपूर्ति के दिये गये निर्देश

 

बहराइच 19 मार्च। तहसील सभागार नानपारा में उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने तहसील क्षेत्र अन्तर्गत संचालित समस्त गैस एजेन्सियों के प्रबन्धकों के साथ आयोजित बैठक में दो टूक शब्दों में सचेत किया कि गैस वितरण में शासन द्वारा जारी गाईड लाइन का पालन सुनिश्चित करें। गैस वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम ने गैस एजेन्सी संचालकों को सुझाव दिया कि जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए पारदर्शी एवं समयबद्ध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करें।

गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए संचालकों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक एजेंसी पर ई-केवाईसी, सिलेंडर बुकिंग तथा उपभोक्ता पूछताछ के लिए अलग-अलग काउंटर अनिवार्य रूप से बनाए जाएं, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए कि एजेंसी परिसर में एक स्पष्ट एवं बड़ा बैनर लगाया जाए, जिसमें नियम, सेल्स ऑफिसर का नाम, मोबाईल नम्बर, एरिया मैनेजर का नाम, मोबाइल नम्बर, टोल-फ्री नंबर तथा अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रदर्शित की जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को एक नज़र में ही सही जानकारी उपलब्ध हो सके। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि राजकीय विद्यालयों, कस्तूरबा विद्यालयों एवं अन्य शासकीय संस्थानों से प्राप्त मांग पत्र के आधार पर ऑयल कंपनी से स्वीकृति प्राप्त कर नियमानुसार गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकारी संस्थानों में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक बलहा, शिवपुर व नवाबगंज तथा गैस एजेंसियों के प्रबंधक एवं सहायक मौजूद रहे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः