नवोदय विद्यालय में चयनित हुआ अनुज कुमार वर्मा क्षेत्र में खुशी की लहर

नवोदय विद्यालय में चयनित हुआ अनुज कुमार वर्मा क्षेत्र में खुशी की लहर

 

 

बस्ती। जिले के हरैया क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसौडा निवासी होनहार छात्र अनुज कुमार वर्मा का चयन जवाहर नवोदय में हुआ चयनित विद्यालय में हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार विद्यालय और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अनुज कुमार वर्मा वर्तमान में इलाहाबाद किड्स कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज के छात्र हैं। उनकी इस सफलता को लेकर विद्यालय प्रधानाचार्य आशीष प्रभाकर पांडे ने बताया कि भी गर्व की भावना देखी जा रही है। शिक्षकों ने बताया कि अनुज शुरू से ही मेधावी और परिश्रमी छात्र रहे हैं जिसका परिणाम आज उनके चयन के रूप में सामने आया है। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देश की कठिन परीक्षाओं में मानी जाती है, जिसमें हजारों छात्र भाग लेते हैं, लेकिन सीमित सीटों पर ही चयन होता है। ऐसे में अनुज की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का प्रतीक है।

चयन की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने अनुज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। गौरतलब है कि नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रों को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन, पुस्तकें और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिलते हैं।