अगौना हट्ठी माता स्थान से निकली नौ दिवसीय सतचंडी महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

अगौना हट्ठी माता स्थान से निकली नौ दिवसीय सतचंडी महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

 

बस्ती। जिले के अगौना स्थित हट्ठी माता स्थान से आयोजित नौ दिवसीय सतचंडी महायज्ञ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

 

कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक जयघोष के साथ शामिल हुईं। यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ महायज्ञ की शुरुआत की गई।

 

इस अवसर पर मुख्य यजमान मग्घू प्रजापति उपस्थित रहे। आयोजन में समिति अध्यक्ष अनुराग यादव उर्फ प्रिंस, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव, यशपाल यादव, रोहित गुप्ता तथा डॉ. प्रेम त्रिपाठी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

 

आयोजकों के अनुसार नौ दिवसीय सतचंडी महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन वैदिक अनुष्ठान, हवन-पूजन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

 

कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला तथा श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।