एसडीएम के निर्देश पर अवैध खनन के विरूद्ध हुई कार्रवाई
अवैध खनन में संलिप्त जेसीबी व डंपर पहुंचा थाने
बहराइच 15 मार्च। शनिवार को देर रात्रि लगभग 10ः00 बजे उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी को मोबाइल पर सूचना प्राप्त हुई कि बंजारन टांडा स्थित दूध फैक्ट्री के निकट अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। अवैध खनन की सूचना को गम्भीरता से लेते हुए एसडीएम ने तहसीलदार नानपारा शैलेष अवस्थी को तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये। एसडीएम के निर्देश पर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने छापेमारी के दौरान अवैध खनन संलिप्त 01 अदद जेसीबी मशीन व 01 अदद डंपर को पकड़ लिया गया।
तहसीलदार के माध्यम से जेसीबी व डंपर को पकड़े जाने की सूचना प्राप्त होने पर एसडीएम श्रीमती जौहरी ने तत्काल ने थानाध्यक्ष नानपारा राजनाथ सिंह को पुलिस की सुपुर्दगी में अवैध खनन में संलिप्त जेसीबी और डंपर को थाने लाये जाने का निर्देश दिया गया। एसडीएम ने बताया कि देर रात्रि को अवैध खान के विरूद्ध की गई कार्रवाई जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को दी गई। डीएम ने तहसील प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही की सराहना करते हुए निर्देशित किया गया कि तहसील क्षेत्र में अवैध खनन के विरूद्ध भविष्य में नियमानुसार त्वरित कार्यवाही की जाय।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः