पुलिस द्वारा अपील किया गया कि नाबालिग बच्चों को गाड़ी चलाने को न दें
आज दिनांक 14/03/2026 की रात्रि लगभग 23:30 बजे थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान घंटाघर चौराहे के पास एक काले रंग की नई कार (ब्रेज़ा) को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान पाया गया कि वाहन का संचालन नाबालिग द्वारा किया जा रहा था तथा उसके दो अन्य साथी जो नाबालिग थे, सनरूफ से बाहर खड़े होकर यात्रा कर रहे थे, जो कि यातायात नियमों के विरुद्ध एवं अत्यंत जोखिमपूर्ण है। चालक द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 ब के अंतर्गत सीज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
बहराइच पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें तथा वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। साथ ही सनरूफ से बाहर निकलकर खड़ा होना या यात्रा करना अत्यंत खतरनाक है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। अतः ऐसी गतिविधियों से बचें एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
पुलिस टीम में उ0नि0 श्री रवी कुमार यादव
, का0 पंकज गुप्ता , का0 संदीप पाल आदि उपस्थित रहे