सशक्त नारी सशक्त समाज” अभियान के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का रामपुर कंपोजिट विद्यालय में आयोजन
बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) सशक्त नारी सशक्त समाज” अभियान के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन 11 मार्च 2026 को बस्ती सदर ब्लाक के रामपुर कंपोजिट विद्यालय में किया गया । इस अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया गया I कार्यक्रम का उद्देश्य , स्थानीय महिला संगठनों , किशोरियों और युवाओं को एकजुट कर, सुरक्षित ,समान और सहयोगपूर्ण वातावरण का निर्माण करना था, जहां हर सदस्य विशेष कर किशोरिया ,सीख सके, बढ़ सके और अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच सके सद्भावना ग्रामीण विकास संस्थान ने बस्ती जनपद के रामपुर कंपोजिट विद्यालय में इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया I सद्भावना ग्रामीण विकास संस्थान ने किशोरियों को विभिन्न गतिविधियों जैसे कार्यशालाएं, जन जागरूकता, रैलियां, संवाद के माध्यम से जोड़ा I इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बाल और किशोर कल्याण को बढ़ावा देना, सरकारी योजनाओं और सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा किशोरियों के लिए अधिक सुरक्षित और सक्षम स्थान के निर्माण को प्रोत्साहित करना था ।
इन आयोजनों के माध्यम से कल 230 प्रतिभागियों इसमें किशोरियों, महिलाएं, विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों, शिक्षकों ने अपना सक्रिय प्रतिभाग दर्ज कराया ।
महिला थाना प्रभारी डॉक्टर शालिनी सिंह ने किशोरियों की सुरक्षा विषय पर विस्तार से बताते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो को साझा किया मिशन शक्ति की पुष्पलता पाण्डेय ने बच्चों के अधिकारों के विषय में विभिन्न कानून के बारे में चर्चा की;सुरक्षित बचपन की अवधारणा पर विस्तार से जानकारी प्रदान की, संकुश हॉस्पिटल से डॉ महादीपा कर ने, किशोरी स्वास्थ्य पोषण विषय पर विस्तार से चर्चा की रचनात्मक और सहभागिता पूर्ण तरीकों के माध्यम से इस अभियान ने शिक्षा, स्वास्थ्य और संरक्षण के क्षेत्र में समुदाय की समझ और सहयोग की भावना को मजबूत करने की महती भूमिका निभाई इस अवसर पर दया शंकर सिंह अध्यक्ष सद्भावना ग्रामीण विकास संस्थान ने कहा संस्था जमीनी स्तर पर सदैव महिलाओं और किशोरियों के सम्मान, अधिकार, सुरक्षा, न्याय के हित में कार्य करती रही है . किशोरियों की सुरक्षा और विकास के लिए सामूहिक प्रयास के महत्व को प्रमुख रूप से रेखांकित किया गया और कहा गया कि संस्था सदैव ऐसे ही कार्य करते रहेगी ।
कार्यक्रम में मोती चन्द्र राजभर प्रभारी कोतवाली बस्ती, चौकी इन्चार्ज रामपुर एवं मुंडेरवा पूरी टीम के साथ प्रतिभाग कर सरकार द्वारा संचालित महिलाओ के संरक्षण के लिए संचालित कानून एवं मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए सबको सजग रहने एवं बचाव के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं उसके लाभ के बारे में विस्तार से बताये इस कार्यक्रम में नारी संघ एवं किशोरी समूह की सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।