महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में आयोजित हुआ महिला जनसुनवाई दिवस

महिला आयोग की सदस्य की अध्यक्षता में आयोजित हुआ महिला जनसुनवाई दिवस

 

बहराइच । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग बहराइच के निरीक्षण भवन में आयोजित महिला जनसुनवाई दिवस के अवसर पर आयोग की सदस्य श्रीमती एकता सिंह ने महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई की। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष राना, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, महिला थानाध्यक्ष विनीता रावत, आयोग सेल प्रभारी ज्ञान सिंह, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. खालिद सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

महिला जनसुनवाई दिवस के अवसर पर आयोग की सदस्य श्रीमती एकता सिंह द्वारा पुलिस चौकी बशीरगंज की निर्मला पत्नी स्व. संजय, थाना जरवल कस्बा की सबा खातून पत्नी सफी उल्लाह, थाना मटेरा अन्तर्गत दा. मोहरबा की रीमा देवी पुत्री जगत लाल, ग्राम महराजगंज चॉदपारा की नगमा पुत्री आलोक गुप्ता, थाना रूपईडीहा अन्तर्गत ग्राम रायपुर की जैतूना सिद्दीकी, थाना बौण्डी अन्तर्गत ग्राम बौण्डी के राम सवारे पाण्डेय पुत्र गग्गन, थाना नानपारा अन्तर्गत निवासी ग्राम गुरगुट्टा की साधना पत्नी रमेश, कोतवाली नगर की कोमल श्रीवास्तव पुत्री कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव व थाना कोतवाली नानपारा अन्तर्गत ग्राम गुरगुट्टा की साधना पत्नी रमेश से सम्बन्धित आवेदन पत्रों पर सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी थानों पर महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई प्राथमिकता पर की जाय ताकि उन्हें त्वरित गति से न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित कोई भी प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल कार्यवाही की जाय। महिला जनसुनवाई के पश्चात श्रीमती सिंह ने महिला पी.जी. कालेज का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं तथा शिक्षण स्टाफ से वार्ता कर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः