द्वारकाधीश देवस्थान पर फूलों की होली का भव्य आयोजन

 

अयोध्या l राधा-कृष्ण भजनों और वृंदावन के कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु, भागवताचार्य गोवर्धन गोपाल जी दाधीच का सानिध्य
नागपुर। श्री द्वारकाधीश देवस्थान नागपुर मंदिर प्रांगण में फूलों की होली का भव्य और मनोहारी आयोजन किया गया। होली महोत्सव के अवसर पर पूरा मंदिर परिसर रंग-बिरंगे पुष्पों की सुगंध और भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालु भक्तों ने भगवान राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली खेलकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।
कार्यक्रम में राधा कृष्ण उत्सव मंडल द्वारा मधुर और भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं वृंदावन से पधारे कलाकारों ने होली के पारंपरिक भजन और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को ब्रजमय बना दिया। भजनों की स्वर लहरियों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरे उत्साह के साथ होली महोत्सव का आनंद लिया।
इस अवसर पर भागवताचार्य गोवर्धन गोपाल जी दाधीच के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने अपने आशीर्वचन में होली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेम, सद्भाव और भक्ति का संदेश दिया।
मंदिर प्रबंधन की ओर से आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। फूलों की वर्षा, भक्ति गीतों और उल्लास के बीच संपन्न हुआ यह आयोजन भक्तों के लिए अविस्मरणीय बन गया।