इलाज के साथ-साथ उत्तम स्वास्थ्य का टिप्स भी दे रहा बस्ती में अनंता हास्पिटल

इलाज के साथ-साथ उत्तम स्वास्थ्य का टिप्स भी दे रहा बस्ती में अनंता हास्पिटल

 

-विशेषज्ञ डाक्टरों की देखरेख में प्रदान कर रहा उत्तम चिकित्सा- डा० अजय कुमार चौधरी

 

बस्ती। जनपद के कैंसर व हार्ट रोगियों को अब बस्ती में ही बेहतर इलाज मिल सकेगा , अभी तक ये सुविधा गोरखपुर व राजधानी लखनऊ में मिल पाती थी। भागमभाग व तनाव वाली जिन्दगी में लोगों को तमाम रोग हो जा रहे हैं, इससे वे अपने आप को कैसे बचाकर अपने शरीर को निरोग व फिर रखें इसके टिप्स भी अनंता हास्पिटल के डाक्टरों द्वारा दिए जा रहें हैं । यह बातें अस्पताल के चीफ डा० अजय कुमार चौधरी ने मीडिया से मुलाकात के दौरान कहा ।

जनपद मुख्यालय पर पिण्डारी हास्पिटल के सामने अनंता हास्पिटल स्थित है। मीडिया को संबोधित करते हुए अजय कुमार चौधरी ने कहा कि जनपद के हार्ट व कैंसर रोगियों के लिए अनंता हास्पिटल वरदान साबित होगा अभी तक इन सुविधाओ के लिए रोगियों को गोरखपुर या राजधानी लखनऊ भागना पड़ता था । संस्थापक डा० अजय कुमार चोधरी ने बताया कि अस्पताल में कार्डियो , कैंसर , न्यूरो , यूरो का सफल इलाज जाने – माने चिकित्सकों द्वारा किया जायेगा । अस्पताल में कैथलैब , ईसीजी , स्ट्रेस ईको ,सीसीयू,यूरोलोजी ,न्यूरोलोजी ,पैथालोजी ,फिजियोथिरैपी ,कीमोंथीरैपी , 2 डीईको , टीएमटी तथा आइसीयू जैसी सुविधाएं विशेषज्ञों की देखरेख में उपलब्ध हैं । अस्पताल में, डॉ0 दीपक कुमार (कार्डियोलॉजी) डॉ0 हिमांशी (जनरल सर्जन) चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध है।