जिला खो-खो चैंपियनशिप 7- 8 मार्च को
शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती। जिला खो-खो संघ द्वारा पांचवीं जिला खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन 7 और 8 मार्च को आर.पी. साइंस एकेडमी, भुवनपुर (निकट बक्सर) के प्रांगण में किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक मोहम्मद शहजाद एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष रवीश कुमार मिश्र करेंगे। समापन समारोह में आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वी.के. वर्मा द्वारा विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। जिला खो-खो संघ के सचिव राम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता सब-जूनियर और सीनियर बालक एवं बालिका वर्गों में आयोजित होगी। पूरे जनपद से कुल 42 टीमें इसमें प्रतिभाग करेंगी।
विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य:अध्यक्ष: नरेंद्र नाथ त्रिपाठी प्रभाकर रंजन ओझा (शारीरिक शिक्षक, जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार)
प्रदीप यादव मंडल क्रीड़ा सचिव अमित यादव जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह
सतीश रंजन सिंह (प्रधानाचार्य, औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा माता प्रसाद त्रिपाठी जयराम वर्मा रणधीर सिंह
प्रेम कुमार वर्मा कृष्ण गोपाल
विपिन सहित अन्य सदस्य
इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।