आराधिका साहित्यिक मंच की रंगोत्सव गोष्ठी संपन्न

आराधिका साहित्यिक मंच की रंगोत्सव गोष्ठी संपन्न।

 

आराधिका साहित्यिक मंच ( पंजी), 28/02/2026 को रंगोत्सव पर आयोजित 61 वीं आभासी राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी भव्यता के साथ संपन्न होगई।

रंगोत्सव काव्य गोष्ठी का शुभारंभ आशा बिसारिया द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात संस्थापिका /, अध्यक्षा डॉ निधि बोथरा जैन द्वारा मंच उद्धबोधन, सलाहकार डॉ अनिता बाजपेयी द्वारा सभी का स्वागत अभिनन्दन एवं काव्यगोष्ठी की प्रस्तावना मंच उपाध्यक्ष डॉ ओम ऋषि भारद्वाज द्वारा किया गया।

तत्पश्चात विधिवत कार्यक्रम का प्रारम्भ कर कवि कवयित्रियों को काव्यपाठ हेतु आमंत्रित किया गया। तीन सत्रों में कार्यक्रम संचालित गोष्ठी का संचालन डॉ निधि बोथरा जैन,डॉ. ओम ऋषि भारद्वाज और डॉ. अनीता वाजपेई। जिसमें लगभग 40 कवि/ कवयित्रियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं, जिनमें रंगों के उत्साह, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का सुंदर मिश्रण देखने को मिला। यह आयोजन सभी के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गया। गोष्ठी सायं 4:00 बजे से लेकर लगभग 7:30 बजे तक चली।

अंत में पटल संस्थापिका / अध्यक्षा डॉ निधि बोथरा जैन ने सभी सम्मानित रचनाकारों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के विराम की घोषणा डॉ ओम ऋषि भारद्वाज द्वारा की गई।