बस्ती में सत्या मल्टीस्पेशलिटी एवं आई हॉस्पिटल का निःशुल्क मेडिकल कैम्प, 217 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

बस्ती में सत्या मल्टीस्पेशलिटी एवं आई हॉस्पिटल का निःशुल्क मेडिकल कैम्प, 217 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

शक्ति शरण उपाध्याय

बस्ती। सत्या मल्टीस्पेशलिटी एवं आई हॉस्पिटल, महरीपुर फुटहिया-कलवारी रोड द्वारा शनिवार को आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार स्थित अटल भवन परिसर में निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त मंत्री महेश शुक्ला तथा नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने किया।शिविर में नगर पंचायत एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लगभग 217 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाएं और उपचार उपलब्ध कराया गया। कैम्प में सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप बीपी ब्लड शुगर, नेत्र परीक्षण, महिलाओं से संबंधित रोगों की जांच एवं परामर्श, हड्डी एवं जोड़ रोगों की जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं।इस अवसर पर डॉ. ज्योति सिंह नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हनुमान सिंह लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ. कीर्ति सिंह प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. बी.के. पाल हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा डॉ. हरिनारायण जनरल फिजिशियन ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी अस्पताल के संस्थापक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल समय-समय पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करता रहेगा कार्यक्रम में सभासद राजेश पांडे, सतराम निषाद, विजय साहनी, यशराज, राम सज्जन यादव, तुलसीराम, अखिलेश यादव, संजय सोनकर, बिंदु लाल सोनकर, नियाज अहमद, अनिल श्रीवास्तव, राकेश पांडे, आशीष सिंह, रंजीत सिंह, रण विजय गौतम, संजय पांडे, श्रुति अग्रहरि, मकरंद पांडे, दिनेश पाण्डेय, सतीश मिश्रा, अनुराग द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।