नेपाल संवाददाता नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के 9 दिन बाद बचाव दल ने चमत्कार कर दिखाया है। ऊपरी त्रिशूली-3 परियोजना की सुरंग में फंसे दो मजदूरों को जिंदा बाहर निकाला लिया गया है।
इनमें कबीरमहाराजन (45 वर्ष), जो परियोजना में मैकेनिकल सुपरवाइजर हैं, और संजय शाह (30 वर्ष) फोरमैन शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि हादसे वाले दिन 40-45 लोग काम कर रहे थे। सभी को लगा था कि अब कोई जिंदा नहीं बचा है, लेकिन 9 दिन सुरंग में फंसे रहने के बाद जब दो जिंदगियों को बाहर निकाला गया तो खुशी की लहर दौड़ गई।
बचाव दल ने कहा है कि सुरंग के सभी हिस्सों की तलाशी ली जा चुकी है और अब वहां कोई और जीवित नहीं है।
कबीर की पत्नी शोभा ने कहा – “जन्माष्टमी के दिन पति को दूसरी जिंदगी मिल गई।”