गविष्ठी यात्रा के तहत बस्ती पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य गौमाता को लेकर स्पष्ट नीति बनाने की उठाई मांग

गविष्ठी यात्रा के तहत बस्ती पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य गौमाता को लेकर स्पष्ट नीति बनाने की उठाई मांग

शक्ति शरण उपाध्याय

बस्ती। गविष्ठी यात्रा के अंतर्गत शनिवार को मालती मैरिज हाल पांडव नगर में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के आगमन पर भव्य धार्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गौभक्तों ने भाग लिया।अपने संबोधन में जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि प्रदेश में यह स्पष्ट रूप से तय होना चाहिए कि गाय माता है या पशु। उन्होंने कहा कि इस विषय पर स्पष्ट नीति होने से भविष्य में किसी भी विवाद या मुकदमे में अलग-अलग व्याख्या की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में समुचित संसाधनों एवं व्यवस्थाओं से युक्त गौशाला स्थापित कर गौसेवा को प्रभावी बनाने की भी मांग की।कार्यक्रम में ध्रुव चंद्र पाठक ने पारंपरिक रूप से तलवार भेंट कर जगद्गुरु शंकराचार्य का स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं कप्तानगंज मुख्य चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।आयोजन में अनूप पाठक, ध्रुव चंद्र पाठक, सुधांशु पाठक, गिरिजेश यादव, तुलसी तिवारी, सोनू सिंह, राहुल जायसवाल, संतोष पाठक, प्रदीप यादव, मुलायम यादव, मोनू यादव, मोनू साहू, कृष्ण चंद्र, विनय कुमार, शानू पाठक, रवि चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान गौसंरक्षण, सनातन संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने गौसेवा एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संकल्प भी लिया।