डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी के निर्देशन में सूर्या ग्रुप परिसर में धूमधाम से मनाया गया युवा समाजसेवी दानिश खान का जन्मदिन

डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी के निर्देशन में सूर्या ग्रुप परिसर में धूमधाम से मनाया गया युवा समाजसेवी दानिश खान का जन्मदिन

 

गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति, शुभकामनाओं का लगा तांता

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या ग्रुप के कैंपस में आज उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रुप के निदेशक एवं प्रख्यात समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने लोकप्रिय युवा उद्यमी एवं समाजसेवी दानिश खान का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाया।

 

कार्यक्रम के दौरान डॉ. चतुर्वेदी ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ संयुक्त रूप से केक कटवाकर दानिश खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. उदय ने पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने दानिश खान की ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें अपना बेहद करीबी बताया।

 

जन्मदिन समारोह में केवल मुख्य अतिथि ही नहीं, बल्कि सूर्या इंटरनेशनल स्कूल का पूरा स्टाफ, शिक्षकगण एवं जनपद के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने एक-एक कर दानिश खान को फूल और गुलदस्ते भेंट कर उनके जन्मदिन की खुशियों में सहभागिता की।

 

उल्लेखनीय है कि दानिश खान जनपद में एक सफल युवा उद्यमी और सक्रिय समाजसेवी के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी के साथ उनकी निकटता और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी अक्सर चर्चा का विषय रहती है। आज का यह भव्य आयोजन दोनों के प्रगाढ़ संबंधों और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गया।