गोरखपुर एम्स में सीनियर रेजिडेंट बने डॉ. प्रवीण पाण्डेय

गोरखपुर एम्स में सीनियर रेजिडेंट बने डॉ. प्रवीण पाण्डेय

 

बस्ती। दुबौलिया विकासखंड के भरुकहवा पड़ुलघाट ग्राम निवासी डॉ. प्रवीण पाण्डेय ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एमएस जनरल सर्जरी एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. पाण्डेय का चयन गोरखपुर एम्स में सीनियर रेजिडेंट के रूप में हुआ है, जहाँ उन्होंने पदभार भी ग्रहण कर लिया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। डॉ. पाण्डेय की इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।