प्रियंका ओझा को इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मिली पीएचडी की उपाधि
बस्ती। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत खैरी ओझा निवासी देवेंद्र ओझा की पुत्री प्रियंका ओझा को इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि मिली है। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
गौरतलब है कि प्रियंका ओझा वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और निरंतर शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रही हैं। शिक्षण कार्य के साथ-साथ वे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं शोध के लिए प्रेरित करती रही हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने कम उम्र में प्रोफेसर बनकर एक विशिष्ट कीर्तिमान स्थापित किया था जिससे वे पहले ही शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। उनकी उपलब्धियाँ यह दर्शाती हैं कि वे न केवल एक कुशल शिक्षिका हैं बल्कि शोध के क्षेत्र में भी निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही हैं। प्रियंका ओझा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां दी हैं। परिजनों के अनुसार प्रियंका ओझा बचपन से ही अत्यंत मेधावी और परिश्रमी छात्रा रही हैं। पढ़ाई के प्रति उनकी लगन शुरू से ही देखने को मिलती रही है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा अपने गृह जनपद में प्राप्त किया।