श्याम मित्र मंडल द्वारा ढ़ोल नगाड़ों के साथ निकाला गया भव्य निशान यात्रा
नौतनवा (महराजगंज) श्री श्याम शक्ति धाम के मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्रीराम जानकी मंदिर (ठाकुरद्वारा) से श्याम मित्र मंडल द्वारा ढ़ोल नगाड़ों के साथ भव्य निशान यात्रा निकला गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा, रेलवे स्टेशन चौराहा, गांधी चौक, होते हुए श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष बच्चे, श्याम बाबा का निशान हाथों में लिए श्याम भजनों पर थिरकते रहे। पूरा नगर भक्तिमय हो गया। जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर निशान यात्रा का स्वागत किया गया। निशान यात्रा श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर पहुंची, जहां बाबा के दरबार में निशान अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वैदिक मंत्रों द्वारा पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर मुख्यरूप से पूर्व विधायक मुन्ना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, पवन वेरीवाल, कृष्णा वेरीवाल, दयाराम जायसवाल, बद्री प्रसाद अग्रहरि, जितेंद्र जायसवाल, शत्रुध्न जायसवाल, गौतम जोशी, भोला जोशी, दिनेश खेतान, संजय अग्रवाल, नंद लाल जायसवाल, सुमित पोद्दार, कमल पोद्दार, सत्यनारायण अग्रवाल, अनिल तुलस्यान, जतीन वेरीवाल, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, जयप्रकाश मद्धेशिया, राकेश जायसवाल, अशोक गुप्ता, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।