विकास कार्यों का निरीक्षण करते अधिकारी

विकास कार्यों का निरीक्षण करते अधिकारी

बस्ती। सोमवार को संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी द्वारा विकास खंड कप्तानगंज कार्यालय एवं ग्राम पंचायत पोखरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत पोखरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्राम पंचायत के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

चौपाल के उपरांत आयुक्त महोदय ने ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित सीसी रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया गया। ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों पर आयुक्त महोदय ने संतोष व्यक्त किया तथा विकास कार्यों को इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण ढंग से आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई।