विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीजों को मिला निशुल्क उपचार
कप्तानगंज। प्रभावती पलटूराम मानव सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा किलकारी हॉस्पिटल में एक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों मरीजों को निशुल्क परामर्श, खून व पेशाब की जांच तथा आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण कराए गए। जांच के उपरांत मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
इस शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन तथा सर्जन सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ. सी.एम. पटेल, डॉ. राजेश पटेल, डॉ. वी.के. पांडे, डॉ. अर्चना यादव, डॉ. वी.के. सहाय, डॉ. अमित श्रीवास्तव तथा डॉ. राजमणि चौधरी सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
शिविर के साथ आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में भी संस्थान से जुड़े अनेक लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और “रक्तदान महादान” का संदेश दिया। रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. सी.एम. पटेल, इंजीनियर के.एम. पटेल, सुशील कुमार चौधरी, मंजू वर्मा, अनीता वर्मा, आराधना, साधना, कृष्णावती एवं रीता देवी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
संस्था के प्रमुख ने बताया कि समय-समय पर ऐसे निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है और भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।