जिलाधिकारी ने विकास खण्ड पयागपुर का किया निरीक्षण 

जिलाधिकारी ने विकास खण्ड पयागपुर का किया निरीक्षण

बहराइच 09 फरवरी। कार्यालयों की साफ-सफाई, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने खण्ड विकास अधिकारी पयागपुर के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। परिसर के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी। परिसर स्थित आवासीय भवनों के सम्बन्ध में पूछने पर खण्ड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि नये आवास निर्माण हेतु डिमाण्ड की जा चुकी है। श्री सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में बीडीओ, जेई एमआईएस व एडीईओ आईएसबी सरकारी आवासों में रह रहे हैं।

कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम श्री त्रिपाठी ने मनरेगा, स्थापना, आवास, पंचायती कार्य, समाज कल्याण, जनसुनवाई सहित अन्य पटलों का निरीक्षण कर पटल से सम्बन्धित अभिलेखों का अवलोकन किया तथा सम्बन्धित से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। डीएम ग्रान्ट रजिस्टर प्रथम एवं द्वितीय का भी अवलोकन करते हुए आय-व्यय के सम्बन्ध में बीडीओ से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान पटलों से सम्बन्धित अभिलेख व गार्ड फाईल इत्यादि कागज़ात व्यवस्थित पाये गये।

डीएम ने प्रगाढ़ पुनरीक्षण अन्तर्गत विकास खण्ड कार्यालय पर की जा रही सुनवाई के बारे में जानकारी प्राप्त की। बीडीओ द्वारा बताया गया कि बीडीओ चित्तौरा, प्रभारी सहायक निदेशक मत्स्य तथा उनके द्वारा तामीला नोटिसों की सुनवाई की जा रही है। डीएम ने बीडीओ निर्देश दिया कि सुनवाई के लिए आने वाले नागरिकों के बैठने एवं पेयजल इत्यादि की व्यवस्था रखी जाय ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या न आये। डीएम ने निर्देश दिया कि सुनवाई के लिए आने वालों से मतदाताओं से मित्रवत व्यवहार करते हुए उनकी शंकाओं का समाधान भी कराया जाय। इस अवसर पर सहायक खण्ड विकास अधिकारी व अवर अभियन्ता मौजूद रहे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः