तहसील नानपारा में आयोजित हुआ वृहद सहायता एवं सेवा शिविर

तहसील नानपारा में आयोजित हुआ वृहद सहायता एवं सेवा शिविर

 

बहराइच 09 फरवरी। मा. कार्यपालक अध्यक्ष/वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर तहसील नानपारा के प्रांगण में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया गया साथ ही साथ आमजनमानस को चिन्हित कर लाभान्वित भी किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री प्रिया कुमारी राय ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र व उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया गया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई तथा बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया।

तहसील परिसर में आयोजित सहायता एवं सेवा शिविर में राजस्व, विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, नगर निकाय, सिंचाई, वन, श्रम, युवा कल्याण पालिका, नेहरू युवा केन्द्र, कृषि, ग्राम्य विकास सहित अन्य विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल के माध्यम से लाभार्थियों को खतौनी, वरासत, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, मनरेगा, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, वृद्धावस्था पेंशन, कृषकों से सम्बन्धित योजनाओं एवं सेवाओं के लिए आवेदन करायें गये तथा उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया।

शिविर को सम्बोधित करते हुए एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि एक ही मंच पर सभी विभागों की सेवाएँ उपलब्ध हों। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ शिकायतों का निस्तारण करें। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार नानपारा, नगर पालिका के अधिकारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं नगरवासियों ने भाग लिया और प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः