जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव की अध्यक्षता में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव की अध्यक्षता में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

 

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी पहल : बलराम यादव

 

प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार योजनाओं से जोड़े जाएंगे प्रशिक्षार्थी : बलिराम यादव

 

जितेन्द्र पाठक

 

संत कबीर नगर, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव की अध्यक्षता में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह शाकाहारी मैरेज हॉल, बड़गो, खलीलाबाद में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव का स्वागत उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इसके पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान कर जनपद के नवयुवक एवं नवयुवतियों को उनके कौशल विकास में सक्षम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता सुधार, पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं मार्केट लिंकेज की जानकारी दी जाती है, जिससे प्रशिक्षार्थी आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें। उन्होंने सभी प्रशिक्षार्थियों को स्वरोजगार अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत प्रशिक्षार्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं जैसे— सी0एम0 युवा अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना से लाभान्वित कराया जाएगा।

इस अवसर पर जितेन्द्र कुमार गौतम (सहायक आयुक्त उद्योग), पंकज कुमार पाण्डेय (सहायक प्रबंधक), आशीष सिंह (वरिष्ठ सहायक), आनन्द मिश्रा (फील्ड ऑफिसर, यूपिकॉन लखनऊ), सतीश तिवारी (कार्यक्रम संयोजक, यूपिकॉन लखनऊ), प्रशिक्षक विपिन सिंह, रचना सिंह, सावल प्रसाद, राहुल, लखन लाल, जितेन्द्र कुमार मधु, ज्ञान चन्द्र सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थीगण उपस्थित रहे।