34वीं जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य उद्घाटन

34वीं जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य उद्घाटन

 

बस्ती। 34 वी जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में मुख्य अतिथि भा ज पा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया, कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद भी आवश्यक है, बेसिक शिक्षा में इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने खेल और शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी के प्रयास से बच्चों को खेल कूद में नये नये अवसर प्राप्त हो रहे हैं।100 मीटर दौड़ में किरन प्रथम, स्थान बनकटी, द्वितीय स्थान पर सौरभ, 200 मीटर में प्रशांत प्रथम स्थान, किशन द्वितीय स्थान, खो-खो में बस्ती सदर प्रथम स्थान, हर्रैया द्वितीय स्थान, जूनियर स्तर बालिका कबड्डी में दुबौलिया प्रथम स्थान, जूनियर स्तर बालक वर्ग में भी दुबौलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, लंबी कूद में अर्पित गौड प्रथम, सुल्तान द्वितीय स्थान प्राप्त किये, उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में ऊँची कूद में कुसुम प्रथम, दीपा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, लंबी कूद प्राथमिक संवर्ग में रजनी प्रथम नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी रैली नोडल विनोद कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार मिश्रा, अशोक कुमार, धीरेंद्र त्रिपाठी, जिला समन्वयक अमित मिश्रा, जिला व्यायाम भूपेश सिंह, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय, एसआरजी अंगद पाण्डेय, दिब्याँश त्रिपाठी, व्लाक व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार मिश्रा, अनुराग सिंह, दौलतराम, मनीष कुमार मिश्रा, विजय पाण्डेय, जितेंद्र वरुण, मक्खन लाल, राम अक्षैवर, उत्तम वर्मा, प्रमोद वर्मा, आदित्य गिरी, उमेश यादव, दीपक सिंह, पवन मिश्रा, सर्वदेव सिंह, नीरज कुमार, हरिकृष्ण उपाध्याय, आशा त्रिपाठी, उत्तम वर्मा, अरुण भारती, आशुतोष पाण्डेय, उमाकांत शुक्ल, महेश कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शैल शुक्ल, अभय सिंह यादव, प्रियंका सिंह, बीपी आनंद, मारुत नन्दन तिवारी, मंगला प्रसाद, अनामिका सिंह, अजिता भारती, अजय श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, जितेंद्र यादव, ललन चन्द्र तिवारी, रामप्रताप वर्मा, अशोक मौर्य, शिव रतन, लवकुश, विजय, आदर्श मिश्रा, प्रमोद, नंदिनी, गरिमा, प्रियंका आदि की सहभागिता रही, रैली उद्घाटन सत्र का संचालन डीओसी स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय ने किया।