मोबाइल रिकवरी सेल टीम द्वारा गुमशुदा 111 मोबाइल अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रूपये रिकवरी कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

मोबाइल रिकवरी सेल टीम द्वारा गुमशुदा 111 मोबाइल अनुमानित कीमत लगभग 22 लाख रूपये रिकवरी कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

अम्बेडकरनगर।में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री श्याम देव के पर्यवेक्षण में जनपद अम्बेडकरनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत आमजन के गुम हुए मोबाइलों की शिकायत पर पुलिस कार्यालय पर गठित मोबाइल रिकवरी सेल टीम (सर्विलांस सेल) द्वारा लगातार अथक प्रयास के फलस्वरूप विभिन्न जगहों से कुल-111 अदद मोबाइल ( अनुमानित कीमत करीब 22,00,000 लाख रूपये ) को बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल धारकों को मोबाइल प्राप्त करने हेतु सूचित किया गया व उन्हें आज दिनांक 04.02.2026 को प्राप्त करवाये जा रहे हैं।

 

*जनहित में अपील*

पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी’ एप प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर लें, जिससे भविष्य में मोबाइल खो जाने की स्थिति में आवश्यक सूचनाएं प्राप्त होती रहें।

 

*मोबाइल खोने की स्थिति में मोबाइल की बिल/आईएमईआई, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ अपने स्थानीय थाने पर उपस्थित होकर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।*

 

*बरामदकर्ता मोबाइल रिकवरी सेल टीम-*

01.प्रभारी सर्विलांस/स्वाट/एस0ओ0जी0 नि0 संजय पाण्डेय

02-प्रभारी सर्विलांस उ0नि0 प्रभाकान्त तिवारी

03- आरक्षी सौरभ पाण्डेय

04-आरक्षी अंकुर यादव