उर्द एवं मूंग की अन्तःफसली खेती कर मुफ्त बीज वितरण योजना का लज्ञभ उठाएं गन्ना कृषक: डीसीओ
बहराइच । जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा बसन्तकालीन गन्ने के साथ उर्द एवं मूंग की अन्तःफसली खेती हेतु गन्ना उत्पादक कृषकों को प्रति हेक्टेयर 20 कि.ग्रा. की दर से निःशुल्क बीज उपलब्ध कराये जाने का प्राविधान किया गया है। यह बीज कृषि विभाग के ब्लाक स्तर पर स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डारों से पी.ओ.एस. के माध्यम से वितरित किया जायेगा।
जिला गन्ना अधिकारी ने जनपद के गन्ना कृषकों का आहवान किया है कि बसन्तकालीन गन्ने के साथ उर्द एवं मूंग की अन्तः फसली खेती करने के इच्छुक गन्ना कृषक योजना का लाभ प्राप्त करें एवं जनपद में गन्ने के साथ दलहन की अन्तः फसल को अपनाकर अधिक गुनाफा प्राप्त करें। दलहनी अन्तः फसल से जहाँ मृदा की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होती है वहीं गन्ने की लागत अन्तः फसल से प्राप्त हो जाती है। श्री शुक्ल ने गन्ना कृषकों को सुझाव दिया है कि बसन्तकालीन गन्ने की फसल के साथ उर्द एवं मूंग की अन्तः फसली खेती अवश्य करें तथा सरकार की मुफ्त बीज वितरण योजना का लाभ उठायें।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः