थाना मुण्डेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 06 वारण्टियों को किया गिरफ्तार
बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) पुलिस अधीक्षक बस्ती के अभिनन्दन आदेश के क्रम में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मुण्डेरवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकान्त के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम ने गुरुवार दिनांक 08 जनवरी 2026 को 06 वारण्टियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया।
क्रासर : लंबे समय से फरार वारण्टियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने अपराध नियंत्रण का दिया संदेश
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई न्यायालय से जारी वारण्टों के अनुपालन में की गई। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी विभिन्न मुकदमों में वांछित चल रहे थे और लंबे समय से फरार थे। पुलिस टीम ने सतर्कता और रणनीति के तहत अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी वारण्टियों को गिरफ्तार किया।
विरेन्द्र कुमार पुत्र रामवसन्त, निवासी एकमा थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती, सम्बन्धित मुकदमा संख्या 23867/20।
अशोक पुत्र विन्देश्वरी प्रसाद, निवासी नरीयाव थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती, सम्बन्धित सेशन केस संख्या 643/2021।
रामसहाय पुत्र नन्दलाल, ग्राम बढ़या थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती, सम्बन्धित मुकदमा संख्या 4497/2025।
बब्बन सिंह पुत्र श्याम सुन्दर चौधरी, निवासी बेहरा थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती, सम्बन्धित मुकदमा संख्या 8820/2025।
विरेन्द्र केवट पुत्र राम ललित केवट, निवासी कुर्थिया केनौना थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर, सम्बन्धित मुकदमा संख्या 7106/2006 धारा 323, 325, 504 भादवि।
रामललित केवट पुत्र मुलेश्वर, निवासी कुर्थिया केनौना थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर, सम्बन्धित मुकदमा संख्या 7106/2006 धारा 323, 325, 504 भादवि।
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गिरिशचन्द्र यादव, उपनिरीक्षक कृष्णकान्त तिवारी, उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव, उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल पुनित कुमार पाठक, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल पवन कुमार यादव, कांस्टेबल भगवान दयाल यादव एवं महिला कांस्टेबल रेनू यादव शामिल रहीं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून के प्रति विश्वास बढ़ा है और अपराधियों में भय का माहौल व्याप्त हुआ है।