बस्ती की लक्ष्मी रजक को मिला “नेचरल ब्यूटी ऑफ यू.पी 2026” और “कैलेंडर मॉडल 2026” अवार्ड
डेस्क ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) लखनऊ के गोल्डन ब्लॉसम रिसॉर्ट में आयोजित भव्य “अवार्ड एवं कैलेंडर 2026 लॉन्च” कार्यक्रम में बस्ती की रहने वाली लक्ष्मी रजक ने जिले का नाम रोशन किया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती श्वेता तिवारी (मलिका-ए-अवध) द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से मेकअप आर्टिस्ट, कलाकार, मॉडल और कला प्रेमियों ने भाग लिया।
इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री चाहत पाड़े और टीवी अभिनेत्री नवीना बोले ने लक्ष्मी रजक को दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया। अभिनेत्री चाहत पाड़े द्वारा उन्हें “नेचरल ब्यूटी ऑफ यू.पी 2026” अवार्ड प्रदान किया गया, जबकि टीवी अभिनेत्री नवीना बोले ने उन्हें “कैलेंडर मॉडल 2026” अवार्ड से नवाजा।
इस सम्मान से न केवल लक्ष्मी रजक बल्कि पूरे बस्ती जनपद में खुशी की लहर है।