अत्यंत हर्षोल्लास, धूमधाम एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ “वार्षिक महाखेल पर्व 2025

अत्यंत हर्षोल्लास, धूमधाम एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ “वार्षिक महाखेल पर्व 2025”

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) आज दिनांक 19 दिसंबर, दिन शुक्रवार, लिटिल फ्लावर्स स्कूल मधुपुर-वाल्टरगंज, बस्ती “वार्षिक क्रीडोत्सव 2025” का समापन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, धूमधाम एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री राजेश जैसवाल (परियोजना निदेशक, बस्ती) एवं विशिष्ट अतिथि श्री राघवेंद्र सिंह जी (जिला मंत्री, प्राथमिक शिक्षक संघ) ने कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से चार चाँद लगाए।

उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राजेश जैसवाल, विशिष्ट अतिथि श्री राघवेंद्र सिंह जी, जिला मंत्री (प्राथमिक शिक्षक संघ, बस्ती), डॉ. आर.एस. सिंह जी (भूतपूर्व खेल प्रशिक्षक), प्रबंधक श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह जी एवं माननीया निदेशिका श्रीमती अपर्णा सिंह जी के कर-कमलों से विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती एवं विद्यालय संस्थापिका स्वर्गीया श्रीमती मधुरानी सिंह जी के चित्रानावरण, पुष्पार्चन, माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय की होनहार बालिकाओं द्वारा ‘सरस्वती वंदना’ एवं देवतुल्य अतिथियों के अभिनंदन में ‘स्वागत गीत’ की मार्मिक, मनोहर, सजीव एवं जीवंत प्रस्तुति दी गई।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री राजेश जैसवाल ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका हौसला अफजाई करते हुए स्वयं अपने हाथों से बल्ले के द्वारा खेल का विधिवत शुभारंभ किया।

आज समापन दिवस पर क्रिकेट एवं कबड्डी के खेलों का रोमांच सातवें आसमान पर था। खिलाड़ियों एवं दर्शकों में जोश व उत्साह का जज्बा देखते ही बनता था। इस प्रकार अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में “खेल महापर्व 2025” का समापन हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजेश जैसवाल ने अपने संक्षिप्त संबोधन में खिलाड़ियों की आँखों में पल रहे सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी व सफलता के सूत्र व उसे व्यावहारिक जीवन में प्रयोग कर लक्ष्य प्राप्ति की युक्ति की विवेचना की। विशिष्ट अतिथि श्री राघवेंद्र सिंह ने अपने प्रेरक वक्तव्य में खिलाड़ियों व विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. आर.एस. सिंह जी ने खेल व खिलाड़ी को परिभाषित करते हुए उसकी सफलता के सूत्रों पर प्रकाश डाला।

माननीय प्रबंधक महोदय श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह जी ने समस्त अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए इस प्रकार की प्रतियोगिता की उपयोगिता व महत्ता पर व्यापक विचार प्रस्तुत किए।

माननीया निर्देशिका श्रीमती अपर्णा सिंह जी ने अपने ओजस्वी व सारगर्भित विचाराभिव्यक्ति के द्वारा कार्यक्रम की उपादेयता को उत्कृष्टता प्रदान की।

तत्पश्चात प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि श्री राजेश जैसवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. आर.एस. सिंह जी व श्री राघवेंद्र जी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

एकल खेलों और विजेताओं के नाम निम्न है-

100 मीटर दौड़ – गर्ल्स :- अलवीरा खातून (10th B) प्रथम; रिया वर्मा (9th B) द्वितीय; श्वेता अग्रहरी (12th Sci.) तृतीय – मधुपुरम् ।

100 मीटर दौड़ – बॉयज :- आदित्य यादव (9th B) प्रथम- मधुपुरम्; अभिजीत कुमार (12th A) द्वितीय- कटरा।

200 मीटर दौड़ – गर्ल्स :- ख़ुशी (9th C) प्रथम; खुशी (10th C) द्वितीय; आर्या यादव (9th A) तृतीय- कटरा।

200 मीटर दौड़ – बॉयज :- दिव्यांश (12th A) प्रथम- कटरा; शिवम चौरसिया (12th Bio.) – मधुपुरम्।

डिस्क थ्रो – गर्ल्स :- ख़ुशी (10th C) प्रथम – ; सौम्या (9th A)द्वितीय – कटरा ।

डिस्क थ्रो – बॉयज :- शिखिल कुमार (11th Math) प्रथम- मधुपुरम्; आद्विक (11th Math) द्वितीय – कटरा ।

हर्डल रेस – गर्ल्स :- खुशी (10th C) प्रथम- कटरा ; जान्हवी मिश्रा (10th A) द्वितीय – मधुपुरम् ।

हर्डल रेस – बॉयज :- अमन (10th C) प्रथम- कटरा ; आदित्य यादव (9th B) द्वितीय – मधुपुरम् ।

रिले रेस – गर्ल्स :- अनुष्का सोनी (12th Bio), ऋषिमा पाठक (9th B), खुशी (9th C), ख़ुशी (10th C) प्रथम- कटरा; श्वेता अग्रहरी (12th Sci.), मानवी वर्मा (11th Hum.), आराध्या गुप्ता (11th Sci.), शिवांगी राजभर (11th Sci.) द्वितीय- मधुपुरम् ।

रिले रेस – बॉयज :- शिवम चौरसिया (12th Bio), सौरभ (12th Hum.), आर्यवीर (10th A), देव त्रिपाठी (12th Com.) प्रथम- मधुपुरम्; अभिजीत कुमार (12th A), दिव्यांश भारती (12th A), अमन (10th C), हर्ष (10th B) द्वितीय- कटरा ।

शॉट पुट – बॉयज :- विभांशु सिंह (11th A) प्रथम, कुंवर अनमोल सिंह (12th Math) द्वितीय – कटरा ।

शॉट पुट – गर्ल्स :- पायल सोनी (12th Sci.) प्रथम- सिया गुप्ता (12th Comm.) द्वितीय – मधुपुरम् ।

सामूहिक खेलों में कबड्डी – बॉयज और गर्ल्स में कटरा; टग ऑफ वॉर – बॉयज और गर्ल्स में कटरा; खो-खो में मधुपुरम् व क्रिकेट में मधुपुरम् विजेता रहा ।

पूर्ण रूप से कटरा ब्रांच इस सत्र 2025-26 में खेल महापर्व का विजेता रहा ।

खेल महापर्व 2025 के समापन के अवसर पर विद्यालय की आदरणीया प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना सिंह जी के द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, माननीय प्रबंधक महोदय, माननीया निर्देशिका महोदया, समस्त प्रतिभागियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया एवं प्रतियोगिता के सफलतम समापन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।