दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ही देश का विकास – प्रो0 सुनीता तिवारी

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ही देश का विकास – प्रो0 सुनीता तिवारी

 

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) महिला महाविद्यालय, बस्ती में आज *’भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी’* के जन्म शताब्दी के अवसर पर *एकल काव्य पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 सुनीता तिवारी एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो0 रीना पाठक (प्राचार्या, शिवहर्ष किसान पी0 जी0 कालेज, बस्ती) के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया।

सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति महाविद्यालय की छात्राएं उम्मे कुलसुम एवं शाम्भवी शुक्ला द्वारा किया गया।

 

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 सुनीता तिवारी ने अपने आशीर्वचन में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश के लिए कार्य करने के संदर्भ में उनके विचारों को प्रस्तुत करते हुए उसकी प्रासंगिकता को प्रस्तुत किया। साथ ही श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के वक्तव्य ‘विचारों की क्रांति को प्रतिबंधों से नहीं रोका जा सकता’ को रेखांकित करते हुए उसकी विशद् व्याख्या‌ प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो0 रीना पाठक (प्राचार्या, शिवहर्ष किसान पी0 जी0 कालेज, बस्ती) ने श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के राजनैतिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए निरक्षरता और निर्धनता के सम्बन्ध के संदर्भ में उनके विचारों को प्रस्तुत किया। साथ ही राजनीति और साहित्य के समन्वय के रूप में श्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व को विशद् रुप में प्रस्तुत किया। आपने सुशासन के संदर्भ में राम-राज्य की संकल्पना को प्रस्तुत करते हुए उसकी प्रासंगिकता को प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती प्रियंका सिंह ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व को रेखांकित करते हुए उन्हें युग-पुरुष के रूप में प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रथम स्थान शांभवी शुक्ला एवं द्वितीय स्थान पलक श्रीवास्तव ने प्राप्त किया, साथ ही साथ भाषण प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रथम स्थान तनु शुक्ला एवं द्वितीय स्थान पलक श्रीवास्तव ने प्राप्त किया। इस अवसर पर एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता के अन्तर्गत नैंसी जायसवाल, मनीषा, निधि, शांभवी शुक्ला, राबिया खातून, महिमा, पलक श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता के अन्तर्गत तनु शुक्ला, दर्पण ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के संदर्भ में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ0 नूतन यादव, डॉ0 सुधा त्रिपाठी ने भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रियंका सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रख्यात समाजशास्त्री डॉ0 रघुवर पाण्डेय के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ0 सीमा सिंह, डॉ0 वीना सिंह, डॉ0 स्मिता सिंह, डॉ0 सुहासिनी सिंह, डॉ0 रूचि श्रीवास्तव, डॉ0 संतोष यदुवंशी, डॉ0 कमलेश पाण्डेय, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, कुमारी मोनी पाण्डेय आदि उपस्थित रहें।