अस्पताल में आग बुझाने का मॉक ड्रिल आयोजित

सिद्धार्थनगर। इटवा कस्बे के डुमरियागंज मार्ग पर स्थित मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में मैक्स हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर इटवा में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
उक्त जानकारी मैक्स अस्पताल के संचालक डॉ अफरोज खान ने दी।उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए अग्निशमन विभाग द्वारा हॉस्पिटल परिसर में आकस्मिक आग लगने की काल्पनिक स्थिति निर्मित कर मॉक ड्रिल का आयोजन किया । जिसमें एक मरीज को सुरक्षित बाहर निकालकर लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं के प्रति विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही एलपीजी सिलेंडर से आग लगने की स्थिति में आग बुझाने की विधि, फायर एक्सटिंग्विशर के प्रयोग तथा आपातकालीन निकासी की प्रक्रिया का भी लाइव प्रदर्शन दिखाया गया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी सिद्धार्थनगर नसीरुद्दीन खान ने अग्नि सुरक्षा से संबंधित तमाम सुझाव दिए । उन्होंने जनजागरूकता के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी के अलावा आम नागरिक भी उपस्थित रहे।इसमेंप्रभारी अग्निशमन अधिकारी, सिद्धार्थनगर
श्री नासीरुद्दीन खान के अलावा फायर सर्विस के
संतोष कुमार यादव,पवन कुमार,हरेंद्र यादव,अनिरुद्ध चंद,अरुण कुमार श्रीवास्तव,अरविंद कुमार,प्रविंद्र पाल,
मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।