अयोध्या में पंढरपुर महाराष्ट्र से 1000 से अधिक हरिकृष्ण भक्तों का आगमन हुआ है।यह सभी भक्त ज्ञानेश्वरी पारायण पाठ और सोरठा कीर्तन कर रहे हैं.इतना ही नहीं अपने दिव्य तेज और अराधना से पूरे अयोध्या के माहौल को उत्सव युक्त बना दिया है.भक्तों के द्वारा रात दिन भजन कर रहे हैं.जिसमें काकंड आरती, चक्रीय भजन सहित हरिनाम कीर्तन कर रहे हैं.इस अवसर पर मीडिया से मुखातिब होते हुए सद्गुरु ह. भ. प. श्रीप्रसाद महाराज दत्तात्रय बडवे.
मुख्य प्रतिनिधी, वै. वा. सद्गुरु ह. भ. प. धोंडोपंत अत्रे भजनी साम्प्रदायिक फड, श्री क्षेत्र पंढरपूर ने बताया कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही आयोजन की प्रेरणा थी जोकि अब सपना साकार हो गया है.