* नगर थाना के नरायणपुर गांव निवासी है मृतक बदल
कुदरहा,बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव के पास राम जानकी मार्ग पर गुरुवार को 4 बजे दो मोटरसाइकिल में सामने से जोरदार टक्कर हो गया। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा बनहरा भेजवाया। उपचार के दौरान चिकित्सक ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
सीतापुर जनपद के सकलपुर थाना क्षेत्र निवासी अरबी पुत्र दूबर अली व शमसुद्दीन पुत्र जहीरूद्दीन बेड शीट बेचकर मोटरसाइकिल से गोरखपुर जनपद के उरुवा बाजार जा रहे थे। चकिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि रामपुर की तरफ से एक मोटोसाइकिल से नगर थाना क्षेत्र के नरायणपुर गांव निवासी बदल व उनका पुत्र दिनेश घर जा रहे थे, कि चकिया गांव के पास दोनों मोटरसाइकिल सामने से भिड़े गए। जिसमें चारों लोग घायल हो गए। चौकी इंचार्ज कुदरहा उमेश सिंह टीम के साथ पहुंचे और एंबुलेंस से सीएचसी कुदरहा पहुंचाये। चिकित्सक ने पच्चास वर्षीय बदल को मृत घोषित कर दिया। जब कि अरबी और शमसुद्दीन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिता को मृत देख बेटे देनेश रो रो कर अचेत हो जा रहा था।
चौकी इंचार्ज कुदरहा उमेश सिंह ने बताया कि मृतक को पीएम के लिये भेज दिया गया। वही दो की हालत नाजुक देख जिलास्पताल उपचार के लिये भेजा गया है।