माह अक्टूबर 2025 की रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर को प्रदेश में मिला संयुक्त रुप से प्रथम रैंक
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर, 28 नवंबर, 2025 – पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर अहमद रजा के अथक प्रयास से सीसीटीएनएस योजना प्रगति डैशबोर्ड में तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी सीसीटीएनएस पोर्टल के माह अक्टूबर 2025 की डाटा के अनुसार जनपदों की रैंकिंग में जनपद संत कबीर नगर को उत्तर प्रदेश में संयुक्त रुप से प्रथम रैंक प्राप्त हुयी तथा जोन गोरखपुर व रेंज बस्ती में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के नेतृत्व में जनपद संतकबीरनगर को कुल 03 बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही ICJS पोर्टल पर भी जनपद को ICJS लागिन और यूजेज में भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जनपद संतकबीरनगर को संयुक्त रुप से प्रथम रैंक प्राप्त होने पर श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें मुख्यालय लखनऊ द्वारा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह तथा सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर अहमद रजा की प्रशंसा की गयी तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।