सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राएं पहुंचे अयोध्या धाम, किया रामलला का दर्शन

सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राएं पहुंचे अयोध्या धाम, किया रामलला का दर्शन

 

विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने शैक्षिक भ्रमण गाड़ी को दिखाई हरी झंडी

 

जितेन्द्र पाठक

 

संत कबीर नगर, सूर्या इन्टरनेशनल एकेडमी खलीलाबाद के नौवीं के छात्र-छात्राएं शीतकालीन शैक्षणिक टूर के लिए अयोध्या धाम पहुंचे। यहां उन्होंने राम लला और हनुमानगढ़ी में विराजमान बजरंगबली का दर्शन किया। अयोध्या में पहुंचे छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

 

सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर इस जत्थे को शैक्षणिक टूर के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा, “शैक्षणिक टूर के जरिए छात्रों को ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों के विषय में जानने का अवसर मिलता है। जिससे उन्हें प्रेरणा के साथ मनोरंजन का अवसर भी मिलता है।”

 

डॉ चतुर्वेदी ने आगे कहा, “छात्रों के साथ टूर पर जा रहे शिक्षक छात्रों की सुविधाओं का ख्याल रखेंगे साथ ही उन्हें उन स्थलों से परिचित भी कराएंगे जो देश की विरासत संजोए हुए हैं।”

इस दौरान प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय सहित तमाम टीचर्स मौजूद रहे। सुरक्षा और खाने-पीने के बेहतर इंतजाम के साथ शिक्षकों की टीम छात्रों को लेकर रवाना हुई।

 

शैक्षणिक टूर के दौरान छात्र-छात्राएं अयोध्या के प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे, जिसमें राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थल शामिल हैं। इस टूर का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति और इतिहास के बारे में जानकारी प्रदान करना है।