अयोध्या में पुरुषोत्तम मास महोत्सव की तैयारियाँ शुरू श्री लक्ष्मी महायज्ञ हेतु भूमि पूजन संपन्न

अयोध्या। आगामी पुरुषोत्तम मास (मई–जून) में रामनगरी अयोध्या में होने वाले भव्य अनुष्ठान व धार्मिक महोत्सव की तैयारियाँ आज विधिवत भूमि पूजन के साथ शुरू हो गईं। इस अवसर पर श्री लक्ष्मी महायज्ञ के लिए पवित्र भूमि का पूजन संपन्न किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्साह की लहर दौड़ गई। संजय शारदा नगर, महाराष्ट्र की ओर से इस वर्ष सुंधा माता धाम में आयोजित होने वाले विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की भी तैयारियाँ तेजी से चल रही हैं। आयोजकों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में होने वाला यह महोत्सव भक्ति, अध्यात्म और परंपरा का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा। झालरिया मत की ओर से विशेष अनुष्ठानों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस भव्य आयोजन के अंतर्गत पांच दिवसीय लक्ष्मी महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ देशभर से आने वाले भक्त उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। मुख्य आयोजन 28 मई से 3 जून तक निर्धारित है। इस दौरान पूरे परिसर को आकर्षक लाइटिंग व सजावट से सजाया जाएगा। आयोजन समिति का कहना है कि पूरा सप्ताह भक्ति, आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्यता से ओत-प्रोत रहेगा। महोत्सव में देश–विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संतों और गणमान्य अतिथियों के आने की उम्मीद है।

इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि अयोध्या पहुँचे। कोटा से गोविंद माहेश्वरी और मामी जी माहेश्वरी, अमेरिका सहित विभिन्न देशों में रह रहे भारतीय समुदाय के लोग भी विशेष रूप से शामिल हो रहे हैं। अयोध्या पहुंचे सीए मनीष गर्ग ने अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा—
“रामनगरी अयोध्या आना हमारे लिए सौभाग्य है। प्रभु श्रीराम लाल के दर्शन कर जीवन धन्य महसूस हो रहा है। पुरुषोत्तम मास में होने वाले यज्ञ में हम सभी सम्मिलित होंगे। देशभर से हमारे गुरु भाई और बंधु यहाँ जुड़ रहे हैं। अयोध्या का अद्भुत विकास देखकर मन गदगद हो गया है।”
महोत्सव में सम्मिलित होने वाले प्रमुख श्रद्धालुओं की सूची सीए विमल अग्रवाल सीए मनीषा गर्ग सरिता सोनी जया लोहिया अमृता जाजू प्रीति बंगूर राम अवतार (बेंगलुरु) सूरज लड्डा (पुणे) l