रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
कुंडा तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सीआरओ अजय तिवारी, एसडीएम वाचस्पति सिंह और सीओ अमरनाथ गुप्ता ने आमजन की समस्याएँ सुनीं। कुल 137 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से मौके पर केवल 3 का ही निस्तारण हो सका।
शेष 134 शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। अधिकारियों ने समयबद्ध तरीके से उनके समाधान के निर्देश दिए। दर्ज की गई अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, आवास, बिजली, पुलिस विभाग, राजस्व अभिलेख और स्थानीय स्तर की समस्याओं से संबंधित थीं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि लंबित मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएँ लेकर उपस्थित रहे।