जगह-जगह हुआ स्वागत, निर्मलीकुंड में हुआ विसर्जन
अयोध्या। भगवान श्री कृष्ण के भक्तिमय भजनों के धुन पर नाचते गाते श्रद्धालुओं से सजी श्री कृष्ण-राधा की प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति जनपद-अयोध्या के स्वागत स्थल पर शोभा यात्रा के रूप में पहुंची पहले प्रतिमा श्री श्री श्याम जन्माष्टमी समिति पुरानी सब्जी मंडी फतेहगंज की रही, जिसका स्वागत पुष्पवर्षा एवं प्रसाद वितरण व पूजन अर्चन करते हुए, केंद्रीय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में किया गया, प्रथम प्रतिमा का नेतृत्व संदीप साहनी राहुल सिंह सुधांशु साहनी सुधांशु चौरसिया आदि कर रहे थे । उसके बाद क्रमशः दो दर्जन से अधिक समितियों की भी प्रतिमाएं स्वागत स्थल पर आईं, जिनका पूजन अर्चन केंद्रीय समिति के संयोजक गगन जायसवाल द्वारा किया गया और भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। शोभा यात्रा में सरयू विहार कॉलोनी, अश्विनीपुरम कॉलोनी, वजीरगंज-जप्ती, लालबाग पानी टंकी, लालबाग कोहारन टोला, लालबाग कांन्ति नगर, बहेलिया टोला, डफली टोला, साहबगंज लोनियाना, साहबगंज पानी टंकी व हैदरगंज सहित लगभग दो दर्जन से अधिक समितियां शामिल रहीं। केंद्रीय समिति के प्रवक्ता के अनुसार उक्त अवसर पर केंद्रीय समिति के शिवजी गौड़ ,अतुल सिंह, अखिलेश पाठक, रोहिताश्व चंद्र राजू, चंदन गुप्ता,बजरंगी साहू, विवेक साहू,अवधेश अग्रहरि, संजय श्रीवास्तव, देवेंद्र अग्रहरि, तरुण कुमार गुप्ता, रंजीत शर्मा , अंजनी पाण्डेय, विशाल गुप्ता वासू एवं मुन्ना यादव आदि कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।