रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाना क्षेत्र के धनवासिया गांव में एक फलदार आम के पेड़ को अवैध रूप से काट दिया गया है। ग्रामसभा बरबसपुर निवासी सोनू नामक लकड़हारे पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप है। इस अवैध कटाई ने वन विभाग और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि चौकी और थाने से दूरदराज के क्षेत्रों में लकड़हारे लगातार सक्रिय हैं और धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। मामले की जानकारी बाघराय थानाध्यक्ष को दी गई है, जिन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वन रेंजर आशीष सिंह ने भी घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। वन विभाग के अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में बीरेंद्र कुमार, बिपुल, राजाराम, राम पियारे और राम आसरे सहित अन्य लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है।