रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
बाबागंज ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) बाबागंज विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत शाहदा हबीबी इंटर कॉलेज आह्लादगंज रायगढ़ में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक गीत से मुख्य अतिथि बाबागंज विधायक विनोद कुमार सरोज विशिष्ट अतिथि हितेश कुमार उर्फ पंकज सिंह महेशगंज थाना अध्यक्ष मनोज कुमार तोमर का स्वागत किया, कार्यक्रम के दौरान छात्र और छात्राओं ने मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम की झांकियां प्रस्तुत किया जिसे देखकर विद्यालय प्रांगण में मौजूद अभिभावक एवं क्षेत्रीय लोग मग्न मुग्ध हो गए,
विद्यालय प्रांगण में मौजूद विद्यालय के पूर्व लेक्चरार संस्थापक अफसर अहमद ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया, विनोद कुमार सरोज विधायक बाबागंज अपने वक्तव्य में कहा शिक्षा समाज की रीड है शिक्षा के बगैर मनुष्य का जीवन अर्ध जीवन रहता है शिक्षा ही विद्यालय गांव एवं देश का नाम रोशन करती है एवं स्वयं की पहचान करवाती है,
इस दौरान – प्रधानाचार्य मोहम्मद दानिश,आजाद अहमद, शिवधन , आर्यन मिश्रा, किशन शुक्ला, प्राची तिवारी, कुलदीप पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष पति, नूर आलम फारुकी, डॉ शाबान अली, आनंद देव पांडे, जुल्फिकार ,विजय केसरवानी, मुन्नू सिंह, धीरेन्द् यादव, आदि हजारों ग्रामीण मौजूद रहे,