रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
प्रतापगढ़ ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) बाघराय क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में चिंता है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के मद्देनजर, ग्रामीणों ने प्रशासन से मुख्य मार्ग पर तत्काल स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि माली का पुरवा से कन्हैया नगर तक का मार्ग हादसों का हॉटस्पॉट बन गया है। इस मार्ग पर वाहनों की अनियंत्रित गति के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान भी गई है।
इस मार्ग पर स्थित मुख्य बाजार, थाना, विद्यालय, बैंक, विकास खंड कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में, तेज रफ्तार वाहनों के कारण इन भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि वे जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करें और स्पीड ब्रेकर लगाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।